डॉक्टर ने पत्नी और बच्चों की बेरहमी से की हत्या

Youth India Times
By -
0

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के कल्याणपुर के इंदिरा नगर स्थित डीविनिटी होम्स अपार्टमेंट में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। पति डिप्रेशन का शिकार बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, रामा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के पद पर तैनात सुशील सिंह ने पत्नी चंद्रप्रभा (50), बेटा शिखर (20) बेटी खुशी (16) की हत्या की है। हत्या की खबर से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई है। घटना की जांच के लिए मौके पर क्राइम ब्रांच की टीम के साथ कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं। कानपुर के कल्यानपुर स्थित डिविनिटी अपार्टमेंट में हुई घटना में डॉ सुशील कुमार की पत्नी चन्द्रप्रभा, बेटे और बेटी का कत्ल हुआ है। इस संबंध में पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है। बताया जा रहा कि डॉ. सुशील ने शुक्रवार शाम 5.32 बजे अपने सीनियर डॉ. सुनील को मेसेज किया था। मैसे में लिखा था, सुनील पुलिस को सूचना करो डिप्रेशन में मैंने...इस मैसेज को पढ़कर डॉ सुनील मौके पर गए और दरवाज़ा तोड़ा तो परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस को घटनास्थल से एक डायरी में लिखा नोट मिला है। जिसमें डॉ. सुशील कुमार द्वारा परिवार की हत्या व अन्य बातें लिखी है। परिवार के अनुसार डॉ. सुशील कुछ समय से डिप्रेशन में थे। डॉ सुशील कुमार की तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस आयुक्त असीम अरुण, अपर पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी व, अन्य अधिकारी हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)