गोरखपुर में चार नाबालिगो के साथ दुराचार

Youth India Times
By -
0


आरोपितों ने बनाया घटना का वीडियो, सनसनीखेज वारदातों से सकते में पुलिस
गोरखपुर। गोरखपुर जिले में चार नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म व दुष्कर्म किए जाने का मामला 11 दिसंबर को सामने आने पर हड़कंप मच गया। झंगहा में 10 दिसंबर की शाम खेत की तरफ निकली किशोरी को बंधक बनाकर मनबढ़ ने दुष्कर्म किया। पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर आरोपित ने घटना का वीडियो बनाया। चौरीचौरा, पिपराइच व कैंपियरगंज क्षेत्र में भी तीन नाबालिग हैवानियत की शिकार हुई। घटना अलग-अलग दिन की है। 11 दिसंबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
खेत की तरफ गई किशोरी से हुई वारदात-झंगहा क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी 10 दिसंबर की शाम खेत की तरफ गई थी। काफी देर तक न लौटने पर स्वजन ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।तीन घंटे बाद रोते हुए किशोरी धर पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।स्वजन के सूचना देने पर पहुंची झंगहा पुलिस ने रात में ही एक आरोपित को पकड़ लिया।शनिवार की सुबह मामला दबाने का प्रयास किया लेकिन बात अधिकारियों तक पहुंचने पर थानेदार ने गांव के रहने वाले आठ आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट व साजिश रचने का केस दर्ज कर लिया।पीड़ित ने बताया कि पांच साल पहले उनकी बड़ी बेटी के साथ भी इसी तरह की घटना हुई थी जिसका मुकदमा चल रहा है।प्रभारी निरीक्षक झंगहा सतोष अवस्थी ने बताया कि आरोपितों से पीड़ित परिवार की पुरानी रंजिश है।तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट व साजिश रचने का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है।
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म-चौरीचौरा क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और स्वजन के साथ मिलकर पीटने का आरोप लगाया है। किशोरी की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। किशोरी ने बताया कि गांव का रहने वाला आरोपित शादी करने का झांसा देकर झंगहा क्षेत्र के नई बाजार में स्थित मकान पर ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पिटाई कर दी।पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी देने पर आरोपित ने दो महीने तक उसे अपने घर लाकर रखा।अब दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। विरोध करने पर युवक उसके माता-पिता व रिश्तेदार ने पिटाई करके घर से निकाल दिया।तहरीर के आधार पर शनिवार को पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
किशोरी से दुष्कर्म व छेड़खानी-घर में घुसकर मनबढ़ों ने किशोरी से दुष्कर्म व छेड़खानी की। विरोध करने पर उसे पीट दिया। शनिवार को पिपराइच पुलिस ने इस मामले में एक युवक पर दुष्कर्म व दो के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया। पुलिस को दी तहरीर में किशोरी ने लिखा है कि 10 नवंबर को आरोपित युवकों ने छेड़खानी।शिकायत करने पर पिपराइच पुलिस ने समझौता करा दिया।18 नवंबर की रात को घर में घुसे रमवापुर गांव के राजपुत्र ने दुष्कर्म किया।साथ में आए चनगही गांव के रणधीर व रोहित ने छेड़खानी की।तहरीर के आधार पर शनिवार को पिपराइच पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के तहत केस मुकदमा दर्ज किया।
बालिका को अगवा कर किया दुष्कर्म-खेत की तरफ गई बालिका को अगवा कर गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पिता की तहरीर पर कैंपियरगंज पुलिस ने शनिवार आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट व धमकी देने का केस दर्ज किया। घटना चार दिसंबर की है।सुबह पांच बजे बालिका खेत की तरफ गई थी। गांव का रहने वाला युवक उसे अकेला पाकर अगवा कर खेत के पास स्थित झोपड़ी में ले गया। आरोप है कि बंधक बनाकर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।विरोध करने पर पिटाई कर दी।घर वालों को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।कैंपियरगंज पुलिस ने शनिवार की सुबह आरोपित सत्येंद्र मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)