आजमगढ़: यहां फैमिली प्लानिंग नहीं चलती देश की बात की जाती-सहजानन्द

Youth India Times
By -
0

सदस्यता अभियान में 713 लोगों ने मिस्ड काल कर ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
रिपोर्ट-दिनेश कुमार पाण्डेय
आजमगढ़। सगड़ी विधानसभा के बरडीहा स्टेट बैंक के पास आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता महा अभियान व जनसभा का आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता चंद्रकेश राय व संचालन अंबुज गौड़ ने किया।
सदस्यता अभियान में कुल 713 लोगों ने मिस्ड काल कर सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता महाअभियान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सहजानंद राय क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर ने कहा कि भाजपा व जनसंघ का उदय कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण हुआ। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कैबिनेट से इस्तीफा देकर जन संघ को आगे बढ़ाने का काम किया और इसकी स्थापना की। उस समय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,अटल बिहारी बाजपेई, आडवाणी जैसे 50 लोगों ने भारतीय जनसंघ की स्थापना 1952 में करके कारवां को आगे बढ़ाते रहें। आपातकाल के समय जनसंघ ने जनता पार्टी में विलय कर लिया और देश के साथ खड़ा होने का काम किया।
उन्होंने कहा कि यहां फैमिली प्लानिंग नहीं चलती यहां देश की बात की जाती है, देश के विकास की चर्चा होती है और देश के लिए काम किया जाता है। कभी दो सांसद वाली पार्टी आज 312 सांसद के साथ खड़ी है और 19 प्रांतों में भाजपा की सरकार है। मेरा परिवार भाजपा परिवार का नारा चल रहा है। अब तक आजमगढ़ में 80713 भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। आज यहां बरडीहा में सदस्यता अभियान में 713 लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर एक रिकॉर्ड कायम किया है। गांव क्षेत्र और देवारा एरिया में लोग भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने देश समाज व प्रदेश को जनता गरीब को मजदूरों किसानों को जरूरत के सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई हैं। स्वच्छता महाअभियान जनसभा को मनीष मिश्रा पिंटू, अरविंद जायसवाल, राकेश सिंह, नागेंद्र सिंह पटेल, विवेक सिंह सोनू ने भी संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के आयोजक आशीष सिंह, आशीष यादव आदि लोगों ने माला पहनाकर लोगों का स्वागत किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)