चुनाव से पहले मायावती ने संगठन में किया फेरबदल

Youth India Times
By -
0





लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले संगठन में एक बार फिर फेरबदल किया है। राजेंद्र गौतम को लखनऊ का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है और जिला अध्यक्ष रहे अखिलेश अंबेडकर को मंडल में शिफ्ट किया गया है। मायावती विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। लखनऊ मंडल को और मजबूत करने के लिए उन्होंने मंडलीय सेक्टर व्यवस्था में बदलाव किया है। लखनऊ मंडल में अब डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ नौशाद अली और लखनऊ के जिला अध्यक्ष रहे अखिलेश अंबेडकर को मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। लखनऊ मंडल में रहे अशोक सिद्धार्थ को प्रयागराज मंडल में लगाया गया है। प्रयागराज मंडल का काम अब अशोक सिद्धार्थ के साथ राजू गौतम, बाबूलाल, जगन्नाथ पाल, गुलाब और अशोक गौतम देखेंगे। अशोक गौतम को मिर्जापुर मंडल से हटा दिया गया है और विजय प्रताप को प्रयागराज मंडल से हटा दिया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)