घर में घुसकर युवती का रेप करने की कोशिश, भाजपा नेता पर केस दर्ज

Youth India Times
By -
0

लालगंज (बलिया)। बलिया में लालगंज क्षेत्र के एक गांव की युवती ने भाजपा नेता पर घर में घुसकर छेड़खानी, दुष्कर्म का प्रयास, तथा गाली-गलौज का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
युवती ने आरोप लगाया है कि रेवती थाना क्षेत्र के बघमरिया निवासी रणजीत मौर्य उर्फ करण मौर्य नौ दिसंबर की रात लगभग 10 बजे वह मेरे घर मे घुस गया। मेरे साथ मारपीट व अश्लील हरकत के साथ ही दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती की तहरीर के आधार पर दोकटी पुलिस ने शुक्रवार की रात को आरोपित के खिलाफ धारा 452, 376, 511 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बावत दोकटी थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद मामला दर्ज किया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपित करण मौर्या भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री भी है।
उधर, बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दोकटी पुलिस पर मामले को दबाने के प्रयास का आरोप लगाया है। कहा कि घटना नौ दिसंबर के रात की है। पुलिस ने 24 घंटे तक मामले को लटकाया रखा। विधायक के अनुसार जानकारी होने के बाद 10 दिसम्बर की रात 10 बजे मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है। महिलाओं के मर्यादा के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा, उससे समझौता नहीं हो सकता। कहा कि ऐसे लोगों के लिए भाजपा में कोई जगह नहीं है।
भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज होते ही पार्टी के पदाधिकारी पल्ला झाड़ने में जुट गए। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस निष्पक्ष तरीके से इसकी जांच कर रही है। कोई भी व्यक्ति हो, यदि गुनहगार होगा तो उन्हें भुगतना पड़ेगा। बताया कि आरोपित रणजीत मौर्य उर्फ करण मौर्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री थे। कुछ दिन पहले ही उन्हें इस पद से हटा दिया गया है। हालांकि पार्टी के ही कई अन्य पदाधिकारियों ने स्वीकार किया कि करण मौर्य अबभी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिला महामंत्री है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)