आजमगढ़: ध्यान रहे आपका अहित करने वाला कहीं मुखिया न बन जाय-अनुप्रिया

Youth India Times
By -
0


विजय संकल्प जनसभा में केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा भाजपा गठबंधन में जल्द ही सीटों का हो जाएगा खुलासा

वीडियों में देखें केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने क्या कहा
रिपोर्ट-दिनेश कुमार पाण्डेय
आजमगढ़। आज सगड़ी विधानसभा के रामनगर इंटर कॉलेज के प्रांगण में अपना दल यस के विजय संकल्प जनसभा का आयोजन किया गया। विजय संकल्प जनसभा को सफल बनाने के लिए अपना दल की मालती सिंह और राकेश सिंह ने जनसभा में आए जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।


विजय संकल्प जनसभा की मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भारत ने मंच पर उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए डॉक्टर सोनेलाल पटेल, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और ज्योतिबा फुले के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि 1857 के महानायक क्रांतिकारी राजा जैराज की तपोभूमि पर आकर मैं धन्य हो गई। अखंड राष्ट्र के शिल्पी सरदार बल्लभभाई पटेल, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, महात्मा फुले और अपना दल के संस्थापक सामाजिक न्याय के चिंतक डॉक्टर सोनेलाल पटेल के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि विजय संकल्प रैली के माध्यम से सगड़ी विधानसभा का क्षेत्र काफी जाना पहचाना है। यहीं बगल में रोहुवार गांव में पूज्य माता कृष्णा पटेल के नाम से महाविद्यालय चलाया जा रहा है।
उन्होने कहा कि सबका साथ मिले तो जनपद में संगठन और मजबूत होगा। इसी तरह बेटे-बेटियों, बड़े बुजुर्गों, नौजवानों का साथ मिलता रहे तो यह संगठन और मजबूत होगा। विधानसभा में ही नहीं हम विधान परिषद में भी हमारी मौजूदगी है। 9 सदस्य विधानसभा में और एक विधान परिषद में हैं। वह दूर केंद्रीय संसद में भागीदारी निभा रहे पूज्य पिताजी कहा करते थे कि हासिए पर पड़ा हमारा समाज केवल राज्य व केंद्र के सदन तक ही सीमित नहीं रहे। यह न्यायपालिका कार्यपालिका और विधायिका में भागीदारी सुनिश्चित करें। सामाजिक न्याय की चिंतन धारा को हम आगे बढ़ाने का काम करेंगे। 1931 में अंतिम बार जातीय जनगणना हुई थी। जाति जनगणना के लिए मेरे द्वारा सदन में उठाई गई और आगे भी उठाती रहूंगी। जैसे अल्पसंख्यक मंत्रालय जनजातीय मंत्रालय बना है उसी तरह पिछड़ा वर्ग का मंत्रालय बनना चाहिए।
उन्होने कहा कि हमारी पार्टी बेरोजगारों, गरीबों, मजलूमों की आवाज बराबर उठा रही है। शिक्षक भर्ती पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहाकि शिक्षक भर्ती में नियमों का पालन नहीं हुआ। इस पर सरकार गंभीर है। 69000 शिक्षक भर्ती का समाधान जल्द होगा।
विपक्ष पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि ध्यान रहे कि जिसको आप के हितों की चिंता नहीं है, कहीं वह मुखिया न बन जाए। जो पार्टी अपने हितों की रक्षा करें, चिंता करें उसे ही अपना मत देना चाहिए। आज चुनाव आ गया है। लुभावने वादे और सपने दिखाए जा रहे हैं। इससे बचा जाए। लोकतंत्र में संख्या बल का खेल होता है। हमारी संख्या जितनी होगी हम उतना ही मजबूत होंगे। आगे कहीं की अपना दल और भाजपा गठबंधन में जल्द ही सीटों का खुलासा हो जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक मालती सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सुजीत, पंकज, सनातन, पंकज, सीमा, राजेश, मालती सिंह, मुन्ना प्रजापति, राकेश सिंह, विनोद कुमार, पारस यादव, अखिलेश, राजेश पटेल, राम लखन पटेल, दयाराम, हरिश्चंद्र, सरिता चौरसिया, राकेश सिंह, जगन्नाथ शर्मा, परमानंद वर्मा, श्री राम, जयराम, लाल जी, सुनील कुमार, जयचंद, मुकुंद आदि लोग अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान अपना दल यस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को अपना दल के नेता मालती सिंह और राकेश सिंह ने तलवार, मुकुट , शाल ,स्मृति चिन्ह, गदा देकर सम्मानित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)