पूर्व सपा विधायक के बेटे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Youth India Times
By -
0

दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा है आरोपित
प्रयागराज। दुष्कर्म के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे पूर्व सपा विधायक सईद अहमद के बेटे कवि अहमद के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी हुआ है। एनबीडब्ल्यू अदालत ने जारी किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश तेज कर दी है। जानें पूर्व विधायक के पुत्र पर किसने आरोप लगाया है, जिसे पुलिस ढूंढ रही है।
प्रयागराज में यमुनापार के नैनी निवासी एक युवती ने कुछ माह पहले सिविल लाइंस थाने में कवि अहमद के विरुद्ध दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। एफआइआर लिखे जाने के बाद से कवि फरार हो गया था और अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। सिविल लाइंस पुलिस ने सईद और कवि के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी जिलाधिकारी कार्यालय भेजी थी, लेकिन अब तक लाइसेंस निरस्त नहीं हुआ है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस जेपी शाही का कहना है कि कवि के खिलाफ अदालत ने एनबीडब्ल्यू जारी किया है।
प्रयागराज जिला न्यायालय लूट के आरोपित मनोज कुमार यादव और पुष्पेंद्र यादव की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अपर जिला जज संजय कुमार शुक्ल ने एडीजीसी अखिलेश सिंह बिसेन को सुनकर जमानत अर्जी नामंजूर की। घटना सात नवंबर 2021 की सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई थी। वादी सुरेश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अभियुक्त मनोज कुमार यादव और पुष्पेंद्र यादव को सिविल लाइन से फर्जी नंबर की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। इन्हीं आरोपितों से कर्नलगंज थाने में हुई अधिवक्ता से लूट के दो लाख 72 हजार रुपए बरामद किया था। आरोपितों के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)