महिला की हत्या कर शव खेत में दफनाया

Youth India Times
By -
0

हत्या का कारण हैरान करने वाला
जौनपुर। जौनपुर के रामपुर निस्फी गांव निवासी 70 वर्षीय धर्मा देवी की करेंट से मौत नहीं हुई थी। उसकी हत्या करने के बाद बैगन के खेत में गाड़ दिया गया था। हत्यारोपित ने पुलिस को बताया कि महिला उसके खेत से एक बैगल तोड़कर ले जा रही थी। इससे आक्रोशित होकर उसने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद साथी के साथ मिलकर उसी खेत में महिला की लाश को दफन कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को पहले ही दिन गिरफ्तार कर ली थी। लेकिन आन पेपर गिरफ्तारी शुक्रवार को दिखाते हुए दोनों का चालान कर दिया।
सुरेरी पुलिस के अनुसार 70 वर्षीय धर्मा देवी 19 नवंबर की भोर में घर से शौच के लिये निकली थी। उसी समय से वह गायब हो गई थी। पास पड़ोस के लोगों ने काफी खोजबीन किया। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। लोगों ने इसकी सूचना गुजरात में रह रहे उनके पुत्रों को दी। 21 नवंबर को पुत्र रमेश पटेल ने सुरेरी थाने पर गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत कराया। तभी से पुलिस वृद्धा की तलाश में जुटी हुई थी। 30 नवंबर को स्थानीय पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया और उनके निशानदेही पर नोनरा गांव में स्थित एक बैगन के खेत से वृद्धा के दफन लाश को बरामद किया। उस समय दोनों ने बताया कि बैगन के खेत में लगाए गए विद्युत तार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी। डर के मारे लाश को मौके पर ही दफन कर दिया। लोगों को बताया कि करंट से मौत हो गयी। सच्चाई सामने तब आयी जब पीएम रिपोर्ट आयी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)