धमाके से दहला लुधियाना, कचहरी परिसर में विस्फोट, 2 की मौत, 6 घायल

Youth India Times
By -
0

दुष्कर्म मामले में आज होनी थी विधायक सिमरजीत सिंह बैंस सहित अन्य की पेशी
लुधियाना। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले लुधियाना के पुराने कचहरी परिसर की दूसरी मंजिल में धमाका हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकान भी हिलने लगे। लोग दहशत में बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि धमाके में दो व्यक्तियों की मौत हुई है। घटना स्थल पर एक शव पड़ा है, शव बुरी तरह क्षत-विक्षत है। इससे अन्य आशंकाों ने भी जन्म ले लिया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वकीलों का कहना है कि धमाके के बाद पोटाश की गंध आ रही है। वहीं, करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने पूरी एरिया सील कर दिया है। विस्फोट सेकंड फ्लोर पर जज स्वेता दास की अदालत के सामने बाथरूम और रिकार्ड रूम के पास हुआ है। जज स्वेता दास छुट्टी पर थी, इसलिए उनकी अदालत में कोई सुनवाई नहीं थी। प्रत्यक्षदर्शी सुधीर कुमार का कहना है कि जोरदार धमाका हुआ और अचानक धुआं ही धुआं हो गया। इधर, रिकॉर्ड रूम में कई कर्मचारियों के दबे होने की सूचना है। पुलिस ने सारा कोर्ट कांप्लेक्स खाली करवा दिया है। वकीलों का आरोप कि कचहरी परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। उनका आरोप है कि धमाके के पौने घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है।
बड़ी बात है कि गुरुवार को ही दुष्कर्म मामले में विधायक सिमरजीत सिंह बैंस सहित अन्य की पेशी भी थी। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर तक पुलिस कमिश्नर और डीसी दफ्तर के ठीके पीछे कचहरी परिसर में सब कुछ सामन्य चल रहा था। बाद दोपहर अचानक दूसरी मंजिल पर जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद धुएं का एक गुबार उठा। इससे पहले लोग कुछ समझते, वहां भगदड़ मच गई। कुछ देर में बिलिडंग पूरी तरह से खाली हो गई। पुलिस कमिश्नर सहित सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इमारत में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इधर, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने लुधियाना में हुए बम ब्लास्ट की निंदा की है।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)