आजमगढ़: सपा के समर्थन में 15 किमी चली फूलन सेना की सायकिल

Youth India Times
By -
0

फूलन सेना सपा के लिए पूरी तन्मयता के साथ तैयार-बहादुर निषाद
2022 में अपने किये खामियाजा भुगतेगी भाजपा-एचएन पटेल
रिपोर्ट-दिनेश कुमार पाण्डेय
आजमगढ़। सगड़ी विधानसभा में सपा समर्पित फूलन सेना की साइकिल यात्रा भरौली गांव से होते हुए इसरहा, सतना, सुरेना, मुजार, कांखभार, महुला, लाटघाट, महादेवा, होते हुए चौको में सभा के रूप में तब्दील हो गई। 15 किलोमीटर फूलन सेना की साइकिल यात्रा चलकर गांव-गांव जागृति किया और समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। चौको बाजार में साइकिल यात्रा सभा के रूप में तब्दील हो गई। जिसकी अध्यक्षता रमेश कुमार और संचालन सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए बहादुर निषाद प्रत्याशी विधानसभा सगड़ी ने कहा फूलन सेना समाजवादी पार्टी के समर्थन में 2022 चुनाव के लिए पूरी तन्मयता से तैयार है। सगड़ी विधानसभा के प्रत्याशी के रूप में बहादुर निषाद ने सपा के साथ एकजुटता दिखाई। फूलन सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र निषाद, प्रदेश महासचिव मुखदेव साहनी, आरएस भारती ने कहा फूलन सेना पूरी ताकत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग करेगी। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने भी सभा को संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए सपा नेता डॉ एचएन सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का समय खत्म हो चुका है। यह ढोंग धोखा विश्वासघात भारतीय जनता पार्टी ने जनता के साथ जो किया है उसका खामियाजा 2022 में भुगतना होगा। समाजवादी पार्टी की सरकार होगी और धोखेबाज दिखाई नहीं देंगे। जय राम सिंह पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और फूलन सेना की धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को अभय नारायण पटेल, प्रवीण राय अंबुज,दुर्विजय राम, सपना निषाद, उधम सिंह राठौर रामाश्रय राय, सूर्यनाथ यादव आदि लोगों ने संबोधित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)