आजमगढ़: पुलिस की मदद से परिवार में लौटी मुस्कान

Youth India Times
By -
0

मुंबई से बरामद किया गया दस दिन पूर्व लापता किशोर
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र में लगभग दस दिन पूर्व परिजनों की फटकार से नाराज 14 वर्षीय किशोर को पुलिस ने मुंबई से बरामद कर उसके परिवार जनों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने का पूनीत कार्य किया। सिधारी थाना क्षेत्र का रहने वाला 14 वर्षीय किशोर आशीष यादव परिजनों की कड़ी फटकार से क्षुब्ध होकर घर से भागकर मुंबई पहुंच गया था। इस संबंध में उसके परिजनों ने बीते 3 नवंबर को सिधारी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। किशोर की बरामदगी के लिए पुलिस अपने स्तर से प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर चलाए गए आपरेशन स्माइल के तहत किए गए प्रयास के दौरान लापता आशीष की लोकेशन मुंबई में मिली। सटीक जानकारी मिलने पर पुलिस परिजनों के साथ मुंबई पहुंची और उसे सकुशल बरामद कर जिला मुख्यालय लाया गया। शुक्रवार को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में रहे किशोर को समझा-बुझाकर उसके दिलो-दिमाग में बैठे कुविचार को शांत कर उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)