आजमगढ़ : कमर कस लें और मजबूती से अपने-अपने बूथों पर करें कार्य

Youth India Times
By -
0

2022 विधानसभा चुनाव भाजपा पूर्ण बहुमत से पुनः जीतने जा रही है-विवेक ठाकुर
आज़मगढ़। आज मुबारकपुर विधानसभा में मुबारकपुर नगर के राम जानकी मंदिर के प्रांगण में भाजपा की एक समीक्षा बैठक की गई। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी विवेक ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव भाजपा पूर्ण बहुमत से पुनः जीतने जा रही है आप लोग अभी से कमर कस लें और मजबूती से अपने-अपने बूथों पर कार्य करें। मुबारकपुर अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र होने की वजह से मुख्य अतिथि विवेक ठाकुर ने अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष को अल्पसंख्यक बूथों पर सक्रिय होने और मुस्लिम समुदाय को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने और वोट देने के लिए प्रेरित किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष धुर्व सिंह ने मतदाता पुनरीक्षण पर जोर देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा नए वोटों को जोड़ने और फर्जी वोटों को कटवाने काम करें। भाजपा के पक्ष में वोट डलवाए।ये समीक्षा बैठक भाजपा के सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष ,के साथ बैठक कर राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने समीक्षा की। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इस्माइल फारूकी, विजय नारायण शर्मा , पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, दिवाकर सिंह, दुर्गेश सिंह, सुदामा गौड़, धुर्व चौरसिया, फरहान खान, मसूद रजा आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)