आजमगढ़: विषैले जंतु के काटने से आठ वर्षीय बालिका की मौत

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जिले की मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के पुष्पनगर गांव में बुधवार की रात विषैले जंतु के काटने से आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई।
पुष्पनगर ग्राम निवासी श्रीनाथ प्रजापति की आठ वर्षीय नातिन प्रिया प्रजापति बचपन से अपने ननिहाल में रहती थी। कक्षा तीन की छात्रा रही प्रिया को बुधवार की दोपहर किसी विषैले जंतु ने काट लिया। कुछ देर बाद बालिका की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन आनन-फानन उसे ईलाज के लिए चिकित्सक के यहां ले गए। निर्जीव हो चुकी बालिका को मृत घोषित कर दिया गया लेकिन परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा था। परिवार के लोग झाड़ फूंक के चक्कर में बालिका को मऊ जिले के किसी देवस्थान पर ले गए। वहां भी लोगों ने बालिका के मृत बताया तो परिजन देर रात शव लेकर वापस घर लौटे। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार की सुबह मृत प्रिया का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)