आजमगढ़: डीजे वाहन में उतरा करंट, तीन झुलसे

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-दिनेश कुमार पाण्डेय
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के विशेनी का पूरा (चांदपट्टी) गांव के पास बुधवार की शाम डाला छठ पर्व के अवसर पर डीजे की धुन पर नाचते गाते वापस लौट रहे लोग डीजे वाहन में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए। इस घटना में दो बच्चों समेत तीन लोग झुलस गए। अस्पताल में उपचाराधीन लोगों में 12 वर्षीय बालक की हालत गंभीर बताई गई है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तरौंका ग्राम निवासी 25 वर्षीय सुरेश यादव पुत्र मोहित बुधवार को रौनापार क्षेत्र के विशेनी का पूरा गांव में अपने भाभी के मायके डाला छठ पर्व मनाने गया था। बुधवार की शाम गांव के लोग डीजे की धुन पर नाचते-गाते स्थानीय पोखरे पर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्यदान करने गए थे। शाम करीब 6.30 बजे वापस लौटते समय गांव के पास डीजे वाहन में ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से संपर्क हो गया। इसके चलते वाहन में करंट प्रवाहित होने लगा, जिसकी चपेट में आ जाने से तरौंका ग्राम निवासी सुरेश यादव तथा विशेनी का पूरा गांव के 12 वर्षीय शिवम पुत्र जितेंद्र यादव व 13 वर्षीय विजय पुत्र रामदरश यादव तीनों झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। शिवम की हालत गंभीर देख उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दो अन्य का उपचार स्थानीय स्तर पर चल रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)