आजमगढ़: गृहमंत्री अमित शाह के आजमगढ़ आगमन को लेकर भाजपा ने की तैयारी बैठक

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-शुभम मद्धेशिया
आजमगढ़। जनपद में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अतरौलिया की तैयारी बैठक बुधवार को अतरौलिया स्थित डाक बंगले में की गई, जिसमें आजमगढ़ जनपद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे तथा संचालन सुभाष निषाद ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला कोषाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा विवेक कुमार जायसवाल ने कहा कि आजमगढ़ विकास कि वह परिभाषा बनने जा रही है जिसका मिसाल अन्य जनपदों के लोग देंगे। मोदी जी तथा योगी जी पूरे देश और प्रदेश को अपना परिवार समझ कर बिना भेदभाव के सभी जिलों का सन्मुख विकास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश अपने स्वर्णिम काल में चल रहा है, योगी जी के विकास कार्य की वजह से 2022 में भी भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है । भारतीय जनता पार्टी जात पात धर्म मजहब से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की सोच रखती है जिसके लिए राष्ट्र सर्वाेपरि है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में स्थापित होने जा रहा विश्वविद्यालय पूर्वांचल के शिक्षा जगत का मील का पत्थर साबित होगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रभाकर तिवारी, चंद्रजीत तिवारी जिला उपाध्यक्ष भाजपा लालगंज, नीरज तिवारी जिलाध्यक्ष भाजयुमो लालगंज, रामधनी विश्वकर्मा, डॉ पशुपतिनाथ सिंह, संतोष यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कोयलसा, श्याम बिहारी चतुर्वेदी, रमेश सिंह रामू पूर्व अध्यक्ष, आनंद तिवारी पूर्व अध्यक्ष, संतराम निषाद, इंद्रेश निषाद, ब्रह्मदेव सिंह, नागेंद्र सिंह, श्याम बहादुर सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)