आजमगढ़: आज कुछ ताकतें संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का कर रही हैं असफल प्रयास-ओंकार

Youth India Times
By -
0

संविधान दिवस पर कांग्रेस ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पूर्णमासी प्रजापति की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। तत्पश्चात कांग्रेसियों ने बाबा साहब अमर रहे संविधान की रक्षा हम करेंगे नारे के साथ भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डा० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया।
कांग्रेश प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने कहा बाबा साहब की अगुवाई में 2 साल 11 महीने 18 दिन में 26 नवंबर 1949 को देश का संविधान समिति द्वारा स्वीकृत किया गया और 26 जनवरी 1950 को प्रभाव में आया। आज कुछ ताकतें संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का असफल प्रयास कर रही हैं। आज हम कांग्रेसियों ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया है सभी कांग्रेसी हर हाल में संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा करेंगे चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी।
मीडिया के एक प्रश्न के उत्तर में कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा जनपद में तमाम विभिन्न दलों के लोग कांग्रेस में शामिल हुये वर्तमान में जनपद के कुछ वर्तमान एवं पूर्व विधायक भी कांग्रेस पार्टी के संपर्क में हैं उस पर शीर्ष नेतृत्व के निर्णय लेना है। शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के पूर्व मेरे स्तर से कोई टिप्पणी उचित नहीं है। इस मौके पर तेज बहादुर यादव, मोहम्मद आमिर, निर्मला भारती, मुन्नू मौर्य, शंभू शास्त्री, ज्ञानमती मौर्य, कैप्टन अशोक वर्मा, वीरेंद्र चौहान, प्रदीप यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)