आजमगढ़: कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबकर वृद्ध़ की मौत

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-अशरफ जमा
आजमगढ़/बिंद्राबाज़ार। थाना गंभीरपुर के गौरी गांव में 60 वर्षीय अधेड़ की कच्चा मकान गिरने से मलबे में दब कर मौत हो गई।
जानकरी के मुताबिक राम वृक्ष पुत्र राम लाल अपने घर के टिन शेड में बैठा था। टिनशेड की दीवार मिट्टी की बनी हुई थी। दीवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक भरभराकर गिर गई। जब तक लोग उनको बाहर निाकलते तब तक उनकी मौत हो गई। जानकारी पाकर ग्राम प्रधान गुफरान अहमद व अन्य मौके पर गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो लड़का, दो लड़की हैं, अभी किसी की शादी नहीं हुई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)