आजमगढ़: मनचाहा दहेज न मिलने पर बहू से किया दुष्कर्म

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मांग पूरी न होने पर अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुर सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी विवाहिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। उसे मारे पीटे इसके बाद भी मांग पूरी न होने पर ससुर मुस्ताक अहमद ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुर, सास व पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)