कल से निकलेगी समाजवादी पार्टी की ‘विजय रथयात्रा’

Youth India Times
By -
0


पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिया पार्टी संरक्षक व पिता मुलायम सिंह का आर्शीवाद

लखनऊ, 11 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार से विजय रथ यात्रा पर निकलेंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा पर निकलने की पूर्व संध्या पर सोमवार को पार्टी के सरंक्षक व पिता मुलायम सिंह यादव के आवास पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव विक्रमादित्य मार्ग पर शाम को मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। जहां पर करीब आधा घंटा तक उनसे वार्ता की। विजय रथ यात्रा से निकलने से पहले अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव से भेंट के दौरान पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। अखिलेश यादव तथा मुलायम सिंह यादव का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। सपा मुखिया अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा मंगलवार से लखनऊ से शुरू होगी। अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा को प्रदेश के हर जिले में ले जाने का अपना कार्यक्रम तय किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)