आज़मगढ़ : सपा प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान का मुबारकपुर में हुआ जोरदार स्वागत

Youth India Times
By -
0

आज़मगढ़। सपा प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान को संगठन में राज्य कार्यकारिणी में सचिव पद से मनोनीत के बाद प्रथम आगमन पर मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहगढ चौराहे पर रविवार को सपा नेता श्यामदेव चौहान महाप्रधान के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने सचिव को कंधे पर बैठाकर जिंदाबाद का नारा लगाया।

मुबारकपुर क्षेत्र के शाहगढ चौराहे पर सपा नेता श्यामदेव चौहान महाप्रधान के साथ भारी संख्या कार्यकर्ता इंतजार कर रहे थे। संगठन के मनोनीत सचिव महेंद्र चौहान का काफिला पहुँचते ही जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने महेंद्र चौहान को अपने कंधे पर बैठाकर खुशी से झूम उठे। जमकर नारेबाजी की। स्वागत के बाद काफिला मऊ के लिए रवाना हो गया।
इस अवसर पर रामजस चौहान, अवधेश चौहान, योगेश चौहान, फागू चौहान, इंद्रदेव चौहान, कन्हैया चौहान, आलम खान, डॉक्टर अबूसाद, राकेश गौड़, राजेंद्र यादव, बधई यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)