आज़मगढ़ : सभी को स्वतंत्रता, समानता का अधिकार देता है देश का संविधान- मधुचंदा सिंह

Youth India Times
By -
0

विधिक साक्षरता शिविर में महिलाओं और बच्चों से सम्बंधित कानूनी अधिकारों के बारे में किया गया जागरूक
आज़मगढ़। सरकार द्वारा मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के क्रम में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजन रविवार को खण्ड विकास क्षेत्र सठियांव की ग्राम पंचायत भटौरा (बनवासी बस्ती) में किया गया। इस दौरान लोगों को कानूनी जानकारियां देकर अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया।
नोडल अधिकारी/संयुक्त खंड विकास अधिकारी मधुचन्दा सिंह ने महिलाओं को जागरूक करते कहा कि हम सभी को नागरिक अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए और देश का हर नागरिक साक्षर के साथ विधिक जानकारी भी रखे। देश का संविधान सभी को स्वतंत्रता, समानता का अधिकार देता है। जिससे की उसके अधिकारों की रक्षा हो सके। इसीक्रम में सहायक सांख्यकीय अधिकारी संजय कुमार यादव ने शिविर में महिलाओं और बच्चों से सम्बंधित कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि घरेलू हिंसा, पुलिस प्रताड़ना, महिलाओं की सुरक्षा से निपटने के संबंध में विधिक जानकारी देते हुए कहा कि अपने उत्पीड़न एवं अधिकारों के संबंध में जागरूक रहे तथा उत्पीड़न या किसी भी विषय पर अपना प्रार्थना पत्र उच्चा अधिकारियों को अवश्य दे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कांती देवी ने किया। इस अवसर पर राजेश कुमार, विनय कुमार, राधेश्याम सिंह, सुनील कुमार, सुनीता यादव, आशा देवी, सुमन देवी, लालसा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)