रेप कर धर्मांतरण का दबाव देने वाला इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

गोरखपुर। शादी का झांसा देकर युवती से रेप और धर्मांतरण के लिए दबाव देने के मामले में रामगढ़ताल पुलिस ने नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर फरहान अहमद उर्फ सानू को नौकायन मोड़ पर पैडलेगंज के पास बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। टैक्स इंस्पेक्टर के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने युवती की शिकायत पर रेप और धर्मांतरण के लिए दबाव देने का केस दर्ज किया था। तभी से पुलिस को आरोपित इंस्पेक्टर की तलाश थी। रामगढ़ताल इलाके की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि जनवरी 2021 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती नगर निगम के कर निरीक्षक फरहान अहमद से हुई थी। जान पहचान बढ़ने पर उससे मुलाकात होने लगी। फरहान के दोस्त शुभम गुप्ता का तारामंडल के बसुंधरा में फ्लैट है। घूमाने के बहाने फरहान उसे कई बार वहां ले गया। शादी करने का झांसा देकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी के लिए कहने पर अब वह धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा है। इंकार करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर रामगढ़ताल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि युवती के आरोप पर केस दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही थी। बुधवार को रामगढ़ताल पुलिस ने आरोपित फरहान अहमद उर्फ सानू को नौकायन मोड़ पर पैडलेगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया है। फरहान अहमद उर्फ सानू को अपने पिता की जगह मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली है। नौकरी से पहले फरहान सपा नेता रहा है। इस घटना के बाद अब तिवारीपुर इलाके के अलावा नगर निगम में भी खासा चर्चा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)