हम समाजवादी पार्टी से गठबंधन को तैयार-शिवपाल

Youth India Times
By -
0

मुरादाबाद। हम सपा से गठबंधन को तैयार हैं। हमारी तरफ से प्रयासों में कोई कमी नहीं है। वह (अखिलेश यादव) पहल तो करें। हमारी कई दलों से गठबंधन की बात चल रही है। जल्द ही गठबंधन करके एक मोर्चा बना कर चुनाव मैदान में होंगे। यह बात प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने हिन्दुस्तान से बातचीत में कही।
शिवपाल सिंह यादव यहां सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर पहुंचे। चौधरी चरण सिंह चौक पर चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शिवपाल सिंह ने कहा कि वह तो सत्ता परिवर्तन को यूपी की यात्रा पर निकल पड़े हैं। लोगों के अपार समर्थन का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि हमने चालीस साल नेता जी (मुलायम सिंह) के साथ काम किया है। हर जिले में हमारा (प्रसपा का) जनाधार है। हम एक बड़े दल से गठबंधन करेंगे और कई छोटे दलों को जोड़ने मे जुटे हैं। सपा से गठबंधन करने को हम तैयार हैं। पहल उनकी तरफ से नहीं हो रही। शिवपाल सिंह ने कहा मजदूर, किसान, नौजवान के हक के लिए हम निकले हैं। शिवपाल सिंह के साथ उनके बेटे प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपीसीएफ के अध्यक्ष आदित्य यादव भी यात्रा के दौरान साथ मुरादाबाद पहुंचे। बारह अक्टूबर को मथुरा वृंदावन से यात्रा की शिवपाल सिंह ने शुरुआत की थी। तीसरे चरण की रथ यात्रा बरेली से रामपुर और दलपतपुर होते हुए मुरादाबाद पहुंची। यहां जोरदार स्वागत किया गया। प्रेमवंडर लैंड से रेलवे स्टेशन और चौधरीचरण सिंह चौक पहुंचे शिवपाल सिंह ने चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शिवपाल सिंह के स्वागत के दौरान चुनाव चिन्ह चाभी के झंडे लहराए और नारे गूंजे यूपी की मजबूरी है चाचा बहुत जरूरी हैं। शिवपाल सिंह का मुरादाबाद में जोरदार स्वागत हुआ इसके बाद पाकबड़ा और जोया में भी जबर्दस्त स्वागत हुआ। रात्रि विश्राम वह गजरौला में करने के बाद बिजनौर के लिए रवाना होंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)