आजमगढ़: छेड़खानी का विरोध करने पर मारा चाकू, हालत गंभीर

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिंद मठिया गांव में बुधवार की रात लड़की से छेड़खानी का विरोध करने पर 17 वर्षीय शिवम गिरी पर मनबढ़ किशोर ने चाकू से वार कर दिया। घायल को लेकर परिजन सीएचसी मुबारकपुर पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है। घायल किशोर के घरवालों ने बताया कि पड़ोस का ही एक मनबढ़ किस्म का किशोर एक लड़की से छेड़खानी कर रहा था। शिवम ने इसका विरोध किया। इस बात से तैश में आकर आरोपित किशोर ने शिवम को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने हमला करने वाले किशोर को भी हिरासत में ले लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)