आजमगढ़: पुलिस के हत्थे चढ़ा मेहनाजपुर कांड का सह अभियुक्त

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह मेहनाजपुर कांड के सह अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों पुलिस की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर अधेड़ महिला ने थाना गेट पर विषाक्त पदार्थ निगल कर अपनी जान दे दी। मृतका ने अपने साथ हुई मारपीट व दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने से आत्महत्या जैसा कड़ा कदम उठा लिया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने थाने पर तैनात उप निरीक्षक चुन्ना सिंह को निलंबित कर दिया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घटना वाले दिन ही मृतका द्वारा आरोपित किए गए विद्यालय प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि मामले में अज्ञात आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। इस घटना में प्रकाश में आए स्थानीय कुरेहरा तेज सिंह ग्राम निवासी प्रशांत कुमार सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह उर्फ नन्हकू सिंह को मंगलवार की सुबह पुलिस ने क्षेत्र के कुंभा देवरी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)