आजमगढ़: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर का हुआ निधन

Youth India Times
By -
0

लखनऊ/आजमगढ़, 18 अक्टूबर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एंव वरिष्ठ राजनेता सुखदेव राजभर का आज दुखद निधन हो गया। वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। आजमगढ़ जनपद के मार्टिनगंज तहसील के मूल निवासी श्री राजभर ने अपनी राजनीति स्व0 चन्द्रजीत यादव के सामाजिक न्याय आन्दोलन के साथ शुरू की थी। वह यहां अधिवक्ता के रूप में जहां कार्यरत रहे वहीं कांशीराम के साथ बसपा की स्थापना के साथ ही जुड़ गये और कई बार विधानसभा में बसपा का प्रतिनिधित्व किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)