आजमगढ़: छोटी सरयू में डूबने से किसान की मौत

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। महाराजगंज थाना क्षेत्र के महाजी देवारा जदीद ग्राम निवासी 50 वर्षीय किसान की गुरुवार की रात छोटी सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह नदी में उतराया शव देख परिवार में कोहराम मच गया।
महाजी देवारा जदीद ग्राम निवासी 50 वर्षीय जीतू निषाद पुत्र सुबई गुरुवार की रात परिजनों के साथ भोजन के बाद अपने खेत की निगरानी के लिए घर से निकला था। बताते हैं कि सरयू नदी की शाखा को पार करने के लिए बनाई गई मेड़ से उस पार जाते समय पैर फिसल जाने से जीतू नदी की शाखा में गिर पड़ा और पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह दैनिक क्रिया के लिए नदी की ओर गए ग्रामीणों ने नदी में उतराया शव देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव मिलने की जानकारी पाकर मृतक के परिजन भी आशंकावश मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान होने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजस्वकर्मियों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक परिवार के भरण-पोषण के लिए खेतीबाड़ी का कार्य करता था। उसके तीन पुत्र व तीन पुत्री बताए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)