आजमगढ़: 2022 में सपा की सरकार बनाना ही स्व0 रामजनम यादव के प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि-सूर्यनाथ

Youth India Times
By -
0

पूर्व विधायक व जिला पंचायत सदस्य स्व0 रामजनम यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि सभा का किया गया आयोजन
रिपोर्ट-दिनेश कुमार पाण्डेय
आजमगढ़। सगड़ी विधानसभा के पूर्व विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व0 राम जनम यादव की पुण्यतिथि पर उनके भतीजे जिला पंचायत सदस्य सूर्यनाथ यादव के आवास पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष रामानंद यादव यादव एवं संचालन जगदीश यादव ने किया।
श्रद्धाजंलि सभा को सम्बोधित करते हुए महुला जिला पंचायत सदस्य सूर्यनाथ यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना ही स्व0 रामजनम यादव के प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।
श्रद्धाजंलि सभा को सम्बोधित करते हुए रामायन यादव ने कहा कि स्व0 रामजनम यादव समाज की सेवा करने के लिए रेलवे की नौकरी को छोड़कर राजनीति में प्रवेश किया। रामसुन्दर पाण्डेय के सानिध्य में उन्होंने पंचायत का चुनाव लड़ा और पहले प्रयास में ही सन् 1971 में ग्राम अध्यक्ष चुने गये। वे 1972 में अजमतगढ़ ब्लाक प्रमुख चुने गये। 1974 में रामसुन्दर पाण्डेय के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़े, जिसमें कुछ ही मतों से हार का सामना करना पड़ा। 1975 के इमरजेंसी में जेल भी गये। आपातकाल समाप्त होने के बाद 1970 में आम चुनाव में जनता पार्टी से चुनाव लड़े और सगड़ी विधानसभा सदस्य चुने गये। पुनः 1985 में दलित मजदूर किसान पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़े और विजयी हुई। 1994 में वे आजमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष आजमगढ़ चुने गये। 26 अक्टूबर 2008 को उन्होने अपना जीवन त्याग दिया। उनके बाद उनके भतीजे सूर्यनाथ यादव राजनीतिक विरासत संभाली और महुला जिला पंचायत के सदस्य पद पर कई बार चुनाव जीते।
श्रद्धाजंलि सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार ने कहा कि स्व0 रामजनम यादव समाजवादी विचारधारा के ध्वज वाहक थे। वे गरीब, मजदूर, किसान की हर संभव मदद करते थे। श्रद्धाजंलि सभा को पूर्व प्रधान परभंस पटेल, प्रधान मुस्तकीम, रामानन्द यादव, नारायण यादव, हरिश्चन्द, शिवकुमार गौतम, उमेश यादव, रामसमुझ यादव, संजय यादव आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)