बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और जोन इंचार्ज सपा में हुए शामिल

Youth India Times
By -
0

आगरा। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही एक दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। आगरा में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद सिंह ने अपने साथियों के साथ लखनऊ में सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजाद सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
आजाद सिंह बसपा में आगरा के जिलाध्यक्ष रहे हैं। वह आगरा, मुरादाबाद, मेरठ, अलीगढ़, बरेली और सहारनपुर के मुख्य जोन इंचार्ज भी रहे। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने बसपा से इस्तीफा दिया था। उनके साथ बसपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शकील कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष मथुरा वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंडल संयोजक अर्जुन सिंह, मंडल संयोजक वीर सिंह, पूर्व मंडल संयोजक औगड़नाथ प्रजापति, हजारी लाल, शकील ठेकेदार सहित अन्य लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
कई अन्य जिलों के नेता भी शामिल-भाजपा छोड़ कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में बस्ती के त्रयंबक पाठक, इंजीनियर प्रवीन पाठक, पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविन्द सिंह, महेश सिंह, शिवशंकर हैं। विनीता सरोज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा लोजपा व फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से निषाद पार्टी के पूर्व प्रत्याशी राजकुमार निषाद भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। बसपा के आगरा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष शकील कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष मथुरा वीरेन्द्र सिंह जाटव, मंडल संयोजक वीर सिंह कोरवाल, पूर्व जिला प्रभारी मथुरा श्याम सुन्दर कर्दम, प्रधान पुष्कर सिंह जाटव भी समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए हैं। समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने वालों में कांग्रेस पार्टी नोएडा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कुलदीप अवाना, पूर्व प्रत्याशी दादरी विधानसभा चौधरी जिले सिंह , नोएडा में बसपा के वरिष्ठ नेता के.पी. प्रधान और आप पार्टी के दादरी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी हरदीप भाटी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)