आजमगढ़: किसानों को जमीन का मुआवजा मुहैया कराये सरकार नहीं करेंगे आन्दोलन-विनोद

Youth India Times
By -
0

बसपा नेताओं ने सगड़ी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

रिपोर्ट-दिनेश कुमार पाण्डेय

आजमगढ़। बसपा नेता धर्मराज उर्फ धनई पटेल और विनोद चौहान मुख्य सेक्टर प्रभारी मंडल आजमगढ़ के साथ सेक्टर प्रभारी जिलाध्यक्ष सचिव आदि लोगों ने सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से संपर्क किया। धर्मराज सिंह उर्फ धनई पटेल ने रोशनगंज क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग, बाढ़ से प्रभावित फसल व कटान पीड़ितों से संपर्क किया।

बसपा नेताओं ने कहा कि बाढ़ के कारण संपर्क मार्ग टूट गए हैं। किसानों के पशुओं का चारा खत्म हो गए। हरा चारा डूब गया। बाढ़ से गन्ना धान की फसल सर्वाधिक प्रभावित हो गई।

मुख्य सेक्टर प्रभारी मंडल आजमगढ़ विनोद चौहान ने बाढ़ प्रभावित कटान पीड़ितों और किसानों से रूबरू होते हुए कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के हित में काम नहीं कर रही है। किसान परेशान हैं। कटान पीड़ितों का भी कोई हाल नहीं लिया और न ही मुआवजा दिया गया। उन्होने कहा कि फसल का मुआवजा और जमीन का मुआवजा किसानों को तत्काल मुहैया कराया जाय अन्यथा की स्थिति में हम पार्टी के साथ धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी विमल, रमाकांत चौहान महासचिव विधानसभा सगड़ी, सेक्टर अध्यक्ष मनोज, रामप्रीत, विजय बहादुर, हरीराम, राम प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे। बता दें कि घाघरा नदी के बाढ़ से जहां दर्जनों गांव डूब गए थे वहीं सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई तो दूसरी तरफ छोटी सरयू नदी से प्रभावित होने वाले लाटघाट से चांदपट्टी तक के दर्जनों गांव के सैकड़ों एकड़ फसल डूब गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)