एक ही लड़की से दोनों करते थे प्यार, एक की हत्या

Youth India Times
By -
0

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के परसौली गांव के एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि सोनू और नीरज एक ही लड़की से प्यार करते थे। इस बीच, सोनू की हत्या कर दी गई और उसका शव एक नहर में फेंक दिया गया। उन्होंने बताया कि सोनू के पिता विनोद कश्यप के बुढ़ाना थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद नीरज और महिला को गिरफ्तार किया गया। पहले सोनू के लापता होने का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन गिरफ्तारी के बाद शिकायत में हत्या की धाराएं भी जोड़ी गईं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने ही सोनू का शव नहर में होने की जानकारी दी, जहां उसे चार सितंबर को उन्होंने फेंका था। शव अभी बरामद नहीं हुआ है और उसकी तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)