आजमगढ़: मछली पकड़ने गया युवक सरयू नदी में डूबा

Youth India Times
By -
0

पुलिस और गोताखोर लगातार शव को खोजने में लगे
रिपोर्ट-सर्वेश पाण्डेय
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के मसुरियापार गांव निवासी युवक मछली मारते समय पैर फिसलने पर नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोर उसका शव तलाशने के लिए लगातार लगे हुए हैं। 
जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के मसुरियापुर ग्राम निवासी दीपेश सिंह उर्फ पिंटू सिंह पुत्र हरी प्रसाद सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष शनिवार को देर शाम गांव के सिवान से कुछ ही दूर बह रही सरयू नदी की शाखा के किनारे मछली मारने गया था। अचानक पैर फिसलने से वह नदी में डूबने लगा। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। कुछ लोगों ने उसे खोजने का प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं चला। ग्रामीणों ने रौनापार पुलिस को सूचित किया। सूचना पर मौके पर रौनापार थानाध्यक्ष अखिलेश पांडेय पहुंचे और लाश को खोजने का प्रयास किया। रविवार को पुलिस की सूचना पर 20 वीं वाहिनी पीएसी के गोताखोर पहुंचे और शव को खोजना शुरू किया। अभी तक डूबे युवक का शव बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस और गोताखोर लगातार शव को खोजने में लगे हुए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)