केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा नए सीएम का नाम

Youth India Times
By -
0

केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सियासत हुई गर्म
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। भाजपा की ओर से इस बात के संकेत दे दिए गए है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ही नेतृत्व में चुनाव में उतरेगी। इन सबके बीच केशव प्रसाद मौर्य ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे कि एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा गर्म हो गई है। केशव प्रसाद मौर्य ने साफ तौर पर कहा कि चुनाव बाद मुख्यमंत्री का फैसला केंद्रीय नेतृत्व और निर्वाचित विधायक ही करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ही नेतृत्व में चुनाव में उतरेगी।
केशव प्रसाद मौर्य ने अगले वर्ष की शुरुआत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में 2017 की तरह भाजपा के पक्ष में चुनाव परिणाम आने का दावा करते हुए कहा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में 2024 के लोकसभा चुनाव की लड़ाई होने वाली है क्योंकि ‘‘दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है। उन्होंने कहा कि हम उप-मुख्यमंत्री हैं, योगी जी मुख्यमंत्री, स्वतंत्रदेव सिंह प्रदेश अध्यक्ष और डॉक्टर दिनेश शर्मा उप-मुख्यमंत्री के रूप में हैं। इस लिहाज से भाजपा की टीम 2017 की तुलना में ज्यादा समर्थ है। अखिलेश यादव के 400 प्लस के दावे के बाद मौर्य ने कहा कि भाजपा 2022 में भी 300 प्लस का आंकड़ा पार करेगी। उन्होंने कहा कि इस आंकड़े को पार करने में मुझे कोई संशय दिखाई नहीं देता है। हम यह मानते हैं कि 2022 के चुनाव और 2024 के चुनाव एक दूसरे के सहायक सिद्ध होंगे। इसलिए 2022 के चुनाव में भाजपा का कार्यकर्ता जी जान लगाकर लड़ेगा और भाजपा को जिताएगा। उन्होंने कहा, जैसे जनता ने हमें 2014, 2017 और 2019 में आशीर्वाद दिया उसी तरह 2022 में भी किसी विरोधी दल के बहकावे में आए बगैर फैसला करेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)