आजमगढ़: मनबढ़ों ने मारपीट कर किया घायल

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
बोगरिया, आजमगढ़। मेहनगर थाना क्षेत्र के मानपुर ग्राम सभा मे पुरानी रंजिश को लेकर अर्पित यादव उम्र 15 वर्ष पुत्र संजय यादव को गांव के ही कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने शौच कर रहे अर्पित को मारपीट कर घायल कर दिया। अर्पित यादव के घर वालों ने बताया कि आजाद यादव, विशाल यादव पुत्र रामनिवास यादव निवासी हटवा थाना मेंहनगर यह अपने ननिहाल मानपुर गांव में रहते हैं जो मनबढ़ किस्म के हैं। इसी क्रम में अनिल यादव, पंकज यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी मानपुर ने भी इन मनबढो के साथ मिलकर अर्पित यादव को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। वही अर्पित के स्मार्टफोन को छीन कर पटक कर तोड़ दिया। पीड़ित के पिता संजय यादव ने इसकी तहरीर सिंहपुर पुलिस चैकी में दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)