उभांव थाना में अभियान मिशन शक्ति तृतीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा समिति के सदस्यों की गोष्ठी आयोजित

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट—अशोक जायसवाल
बलिया । जनपद के उभांव थाना पर शनिवार को अभियान मिशन शक्ति तृतीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा समिति के सदस्यों की एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में वक्ताओं ने महिलाओं के मान, सम्मान, स्वाभिमान व उनकी सुरक्षा पर अपनी राय प्रस्तुत किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए नवजीवन इंग्लिश स्कूल की प्रिंसिपल ग्रेसी जान ने कहा कि महिलाओं को कमजोर आंकना लोगों की भूल है। वह कोमल अवश्य होती हैं पर कमजोर कदापि नहीं होती। मां, बहन व पत्नी के रूप में वह अपने कर्तव्य बखूबी निभाने का कार्य करती हैं। आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में नजर आ रही हैं। कहा कि बिना महिलाओं के विकास के देश का विकास सम्भव नहीं है। उभांव एसएचओ ज्ञानेश्वर मिश्र ने कहा कि नारी शक्ति मानव जीवन का मूल आधार है। वह ममता की मूरत, श्रद्धा एवं सद्गुणों की भण्डार हैं। कहा कि सरकार ने महिलाओं के विकास व सुरक्षा के लिए अनेक योजनाओं का सूत्रपात किया है। सरकार की योजना मिशन शक्ति के माध्यम से पुलिस भी उन्हें संरक्षण और सुरक्षा प्रदान कर रही है। गोष्ठी में मुख्य रुप से सीएचसी सीयर की महिला चिकित्सक डा0 चन्द्रप्रभा यादव, सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव से सुनीता गुप्ता, आश्रित त्रिपाठी, महिला कांस्टेबल रीमा यादव , अंजलि पाठक, रागिनी, नीलम यादव आदि उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)