आजमगढ़: अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित महिला गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0


-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। तहबरपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित महिला को गिरफ्तार किया है। घटना एक माह पूर्व हुई बताई गई है। तहबरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति का आरोप है कि बीते 17 जुलाई की भोर में उसकी किशोरवय पुत्री शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। उसी दौरान एक महिला के सहयोग से उसे बहला-फुसलाकर गायब कर दिया गया। पीड़ित पक्ष द्वारा आरोपित की गई महिला के खिलाफ पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म की साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया। शनिवार को जरिए मुखबीर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित महिला अपने घर पर मौजूद है। पुलिस तत्काल बताए गए स्थान पर दबिश देकर महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित महिला माला देवी पत्नी रामसूरत तहबरपुर थाना क्षेत्र के महुवार गांव की निवासी बताइ गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)