आजमगढ़: रामेश्वर यादव चुने गये प्रधान संघ के अध्यक्ष

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। प्रधान संघ अध्यक्ष पद के लिए 20 जुलाई से चल रही अफरा तफरी अन्ततः समाप्त हो गयी। प्रधान संघ अध्यक्ष के लिए दो ग्राम प्रधान आमने सामने होने होने के चलते कई बार बैठकंे हुई लेकिन सर्वसम्मति या ताल मेल नही बैठ सका। अंततः आज 2 अगस्त को क्षेत्र पचायत सभागार में ब्लाक प्रमुख पुत्र मृगांध यादव टाइगर प्रमुख प्रतिनिधि की उपस्थिति में समस्त ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। जिसमें सर्व प्रथम पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ राम सिगार यादव व अमित यादव प्रधान उद्पुर से मृगांध यादव ने बात की लेकिन आपसी सामंजस्य नही बन सका। अंततः विकल्प के रूप में पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राम सिंगार यादव चौथी बार प्रधान पद के लिए चुने गए रामेश्वर यादव ग्राम पचायत भदसार के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका समर्थन उमाशंकर यादव प्रधान, आमरेथु व खरसहन कला प्रधान दलीप यादव ने समर्थन किया। जिसके सम्बन्ध में प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित मृगांध यादव टाइगर ने समस्त प्रधानों से पूछा कि रामेश्वर यादव कैसे रहेंगे। पक्ष विपक्ष सभी ने तालिया बजाकर सर्व सम्मति दिखाते हुए चयन का समर्थन किया। तत्पश्चात पदाधिकारियों का चयन किया गया। उपाध्यक्ष उमाशंकर यादव आमरेथु , महामंत्री वली खान प्रधान अरनोला, कोषाध्यक्ष अरबिंद राजभर प्रधान बैरकडीह, सगंठन मंत्री तेज बहादुर कनोजिया प्रधान बिलारमउ चुना गया। अध्यक्ष रामेश्वर सहित पदाधिकारियों को मृगांध यादव टाइगर ने माला पहनाकर स्वागत किया और संघ को समर्पित भाव से कार्य करने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर समस्त प्रधानों ने अपनी-अपनी समस्या से अवगत कराया। जिस पर अध्यक्ष रामेश्वर यादव ने समस्त प्रधानों को आश्वस्त किया कि आप के लिए सदैव तैयार रहूंगा। इस अवसर पर पवन जायसवाल, घनश्याम यादव, बृजभान प्रधान, विजय बहादुर, ओमप्रकाश, अमित यादव, विरेन्द्र यादव, महताब आलम, सत्य प्रकाश चौहान सहित समस्त प्रधान चन्द्रबली यादव, क्षेत्र पचायत सदस्य सहित समस्त प्रधान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)