आजमगढ़ : डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैम्पियनशिपः बालिका वर्ग में सौम्या सिंह व बालक में हर्ष यादव एकतरफा जीत से की शुरूआत'

Youth India Times
By -
0



प्रतियोगिता में एकल में 148 व युगल में 48 जोड़ी खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
आजमगढ़। लायंस क्लब एवं जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैम्पियनशिप का का समापन पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने पुरस्कार वितरण कर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। 
बालक वर्ग अंडर-13 एकल में कृष्णा ने आदित्य सिंह को 21-10 व 21-13 से पराजित कर खीताब जीता। इसी तरह बालिका वर्ग अंडर-13 एकल में सोम्या सिंह ने मांधवी यादव को तीन सेटों में खेले गए मैच में 20-22, 21-16 व 21-16 से पराजित किया। अंडर-13 युगल बालक वर्ग में आदित्य सिंहा व प्रशांक पाठक की जोड़ी ने पियुष गिरी व श्रेयांश सिंह की जोड़ी को 21-18, 17-21 व 21-18 से पराजित किया। बालिका वर्ग अंडर-13 युगल में सौम्या सिंह व साक्षी शुक्ला की जोड़ी ने कनक व शांभवी की जोड़ी को 21-6 व 21-9 से पराजित किया।
पुरुष वर्ग एकल अंडर-35 में सतेंद्र उपाध्याय ने शक्ति शर्मा को 21-10 व 21-18 से पराजित किया। महिला वर्ग अंडर-35 एकल में माया कुमारी ने सीमा चौहान को 21-18 व 21-15 से पराजित किया। महिला वर्ग अंडर-35 युगल में सौम्या सिंह व माधवी चौहान की जोड़ी ने माया कुमारी व सीमा चौहान की जोड़ी को 21-15 व 21-12 से पराजित किया। बालिका वर्ग एकल अंडर-17 में माधवी यादव ने सौम्या सिंह को 21-15 व 21-12 से पराजित किया। इसी क्रम में बालिका वर्ग अंडर-17 माधवी यादव ने सौम्या सिंह को 21-15 व 21-12 से पराजित किया। अंडर-35 पुरुष वर्ग युगल में शक्ति शर्मा व अजय की जोड़ी जोड़ी ने सतेंद्र व सोहद को 21-10, 19-21 व 17-21 से पराजित किया।
वहीं अंडर-15 युगल में आदित्य गुप्ता व अभिषेक गुप्ता की जोड़ी ने विशेष सिंह व गोविंद की जोड़ी को 21-15, 21-15 से पराजित किया। अंडर-17 एकल बालक वर्ग में विशेष सिंह ने आदित्य गुप्ता को 21-19, 21-14 से पराजित किया। अंडर-35 युगल पुरुष वर्ग में आरूष व सत्या यादव की जोड़ी ने किशन श्रीवास्तव व सत्येंद्र उपाध्याय की जोड़ी को 21-15 व 21-18 से पराजित किया। अंडर-35 एकल में आरूष श्रीवास्तव ने विशेष सिंह को 21-15 व 21-11 से पराजित किया।
प्रतियोगिता का समापन पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने खिलाड़ियों में पुरस्कार वितरण कर किया। लायंस क्लब के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक का बुके भेंटकर स्वागत किया। डा. डीपी राय, डा. भक्तवत्सल, मुकुल गर्ग, रवि जायसवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, गोकुल दास अग्रवाल, ओम अग्रवाल आदि ने एसपी का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। 
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोराना काल के चलते सबकुछ ठप था। लंबे समय बाद इस तरह की प्रतियोगिता को आयोजन का अवसर प्राप्त हुआ। बच्चों में जिस तरह की प्रतिस्पर्धा देखने को मिली यह सराहनीय है। खेल से भविष्य का निर्माण होता है। खेल से स्वस्थ्य स्पर्धा का जन्म होता है और भाईचारगी बढ़ती है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि जो भी करिए पूरी लगन और निष्ठा के साथ करिए सफलता जरूर मिलेगी। 
इस दौरान अजेंद्र राय, सुदर्शन दास अग्रवाल, एसडीएम सदर, डा. पियूष यादव, रमाकांत वर्मा, संजय डालमिया, दीपक अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, भोला जालान, मौजूद थे। शिवम गर्ग, शुभम अग्रवाल नयन अग्रवाल ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)