मऊ में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Youth India Times
By -
0


मऊ। मऊ के घोसी कोतवाली के एक गांव में सोमवार रात चार किशोरों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। हालांकि पुलिस ने दो के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया। तहरीर के अनुसार, किशोरी को एक किशोर ने सोमवार रात साढ़े 10 बजे मोबाइल पर फोन कर बुलाया। वह बताए स्थान पर गई तो फोन करने वाला किशोर वहां नहीं मिला। वह लौटने लगी, तभी एक अन्य किशोर आ गया और उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच तीन और किशोर वहां गए।
आरोप है कि सभी ने दुष्कर्म किया। बाद में वे धमकी देते हुए भाग गए। किशोरी ने घर पहुंच कर मां को इसकी जानकारी दी। मंगलवार को मां बेटी को लेकर घोसी कोतवाली पहुंची और चार आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले भी गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया कि दो किशोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)