आजमगढ़ : घायल पत्नी को देख घर लौट रहे बुजुर्ग का मौत से हुआ सामना

Youth India Times
By -
0

—वेद प्रकाश सिंह 'लल्ला'
आजमगढ़। शहर के निजी अस्पताल में भर्ती घायल पत्नी को देखकर रविवार की सुबह पैदल घर जा रहे बुजुर्ग का रास्ते में मौत से सामना हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से घायल बुजुर्ग ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
शहर के हीरापट्टी वार्ड निवासी मदन लाल चौधरी पुत्र स्व. बालकरन कपड़े की धुलाई कर परिवार की आजीविका चलाते थे। शनिवार की दोपहर उनकी पत्नी नगर के पांडेय बाजार से घर लौटते समय रास्ते में हुई दुर्घटना में घायल हो गई। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की सुबह मदनलाल उपचाराधीन पत्नी की देखभाल के बाद दैनिकक्रिया से निवृत्त होने के लिए पैदल अपने घर जा रहे थे। शहर के ब्रह्मस्थान क्षेत्र में वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। ईलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री बताए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)