आजमगढ़: आला कत्ल के साथ पकड़े गए दो हत्यारोपी

Youth India Times
By -
0

-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। मेंहनगर थाने की पुलिस में सोमवार कि सुबह हत्या जैसी वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर लिया है।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के रामपुर बढ़ौना गांव में बीते 29/30 जुलाई की रात घर के बाहर मच्छरदानी लगाकर सोए महेंद्र प्रताप सिंह की सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के बड़े भाई भानु प्रताप सिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की विवेचना में जुटी पुलिस को तथ्य संकलन के दौरान इसी गांव के रवि सिंह उर्फ गागा पुत्र राजेंद्र सिंह व संजय सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह के नाम प्रकाश में आए। इनकी निगरानी कर रही पुलिस ने सोमवार की सुबह मेहनगर एवं गंभीरपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित अहिरौली गांव के समीप दोनों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने हत्या का जुर्म कबूल करते हुए बताया कि घटना से पूर्व उनकी मृतक से कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते हम लोगों ने उनका काम तमाम कर दिया। आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने रवि सिंह के घर से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)