आजमगढ़: बाढ़ व कटान पर सरकार और प्रशासन मूकदर्शक क्यों-हवलदार

Youth India Times
By -
0

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कटान की समस्या से करायेंगे अवगत
रिपोर्ट-दिनेश कुमार पाण्डेय
आजमगढ़/लाटघाट। समाजवादी पार्टी आजमगढ़ जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष उधम सिंह राठौर, विधानसभा सगड़ी प्रभारी जयराम सिंह पटेल, विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव, सपा नेता नारद सिंह पटेल आदि दर्जनों लोगों के साथ आज गागेपुर रिंग बांध कटान स्थल व बाढ़ चैकियों का निरीक्षण कर प्रभावित लोगों से मुलाकात किया।
सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि बाढ़ व कटान से ग्रामीणों की समस्या बढ़ती चली गई लेकिन वर्तमान सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि समय रहते बाढ़ खंड विभाग द्वारा काम नहीं कराया गया, जिससे घाघरा नदी दिन-ब-दिन कटान करती हुई आगे बढ़ती गई और आज घाघरा रिंग बंधे को काटने पर आमादा है। इसके पहले भी हमने कटान को लेकर आजमगढ़ जिलाधिकारी व मंडलायुक्त को अवगत कराया था। श्री यादव ने कहा कि वे फिर जिलाधिकारी और मंडलायुक्त के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी कटान की इस समस्या से अवगत कराएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)