आजमगढ़: खड़ंजा मार्ग के विवाद में महिला प्रधान के ससुर की पिटाई

Youth India Times
By -
0

-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के रज्जाकपुर ग्रामसभा में रविवार को सार्वजनिक रास्ते पर खड़ंजा निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद के दौरान ग्रामीणों ने महिला प्रधान के ससुर को मारपीट कर घायल कर दिया।
रज्जाकपुर ग्रामसभा अंतर्गत सहराजा गांव में नवनिर्वाचित महिला प्रधान के ससुर रामप्यारे यादव द्वारा चकमार्ग पर खड़ंजा बिछाया जा रहा था। इस बात को लेकर प्रधान के ससुर और ग्रामीणों के बीच रविवार को दिन में विवाद हुआ। इस बात से आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य करा रहे रामप्यारे यादव को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय थाना व तहसील प्रशासन को दी गई। सूचना पाकर फूलपुर तहसील के नायब तहसीलदार सुशील कुमार व पवई थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इस मामले में घायल पक्ष की तहरीर पर पवई थाने में सहराजा ग्राम निवासी अशोक अनिल व अजय पुत्रगण रामबिहारी यादव, शशिकांत व नीरज पुत्रगण दुर्गा प्रसाद यादव, प्रशांत पुत्र अशोक, दुर्गा प्रसाद पुत्र रामसमुझ के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)