आजमगढ़: मुबारकपुर क्षेत्र में नहीं हुआ एक भी विकास का काम

Youth India Times
By -
0

वर्तमान जनविरोधी सरकार को उखाड़ने का काम प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव के नेतृत्व में होगा और उनके संघर्षो की नई इबारत गढ़ेगा-रामदर्शन

आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) द्वारा मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को कार्यकर्ता सम्म्मेलन का आयोजन नगर के इंडिया गेस्ट हाउस में किया गया। जोश से लबरेज कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि प्रसपा प्रदेश महासचिव व मुबारकपुर पूर्व विधायक रामदर्शन यादव का माल्यार्पण कर जोरदार इस्तकबाल किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रसपा महासचिव रामदर्शन यादव ने कहा कि मुबारकपुर के साथियो द्वारा समर्थन से मैं अभिभूत हूं, यहां आज अपने सभी साथियों के प्रति सदा कृतज्ञ रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं मुबारकपुर के लोगों की खुशहाली के लिए सदा संघर्ष करता रहता हूं। श्री यादव ने आगे कहा कि क्षेत्र के गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक, पिछड़ा, दलितों के मान सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करता रहा हूं। जिसका परिणाम है कि आप इस वर्षांत में भी इतनी भारी संख्या में अपना समर्थन देने आये है, आज देश व प्रदेश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। भाजपा पर निशाना साधते हुए रामदर्शन यादव ने कहा कि गरीबों, किसानों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों का कोई सुनने वाला नहीं है। जिस कारण यह वर्ग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। मंहगाई व बेरोजगारी अपने चरम पर है। प्रशासनिक व सामाजिक आराजकता का वातावरण बनाकर अपनी बातें मनवाने का सरकारी प्रयास चल रहा है, जो लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुबारकपुर क्षेत्र में एक भी विकास का काम नहीं हुआ। फिर भी विकास का ढ़िढोरा पीटा जा रहा है। जिसे जनता बखूबी समझ रही है। प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव का ऐलान है कि अगली सरकार बगैर प्रसपा के सहयोग के बनने वाली नहीं है। वर्तमान जनविरोधी सरकार को उखाड़ने का काम प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव के नेतृत्व में होगा और उनके संघर्षो की नई इबारत गढ़ेगा।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने कहा कि रामदर्शन यादव इस क्षेत्र की पहचान है। पूरा जिला इनके संघर्षो का याद करता रहता हैं। कार्यकर्ताओं का स्नेह इन्हें कहीं झुकने नहीं देता हैं, हमें ऐसे अभिभावक पर नाज है। आज पूरे प्रदेश में सब कुछ सिर्फ भाषणों में हो रहा है, जमीन पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। हमें हिन्दू-मुसलमान, हिन्दुस्तान-पाकिस्तान, अगड़ा-पिछड़ा के नाम पर लड़ाकर वोट की राजनीति की जा रही है। जो देश व प्रदेश के लिए घातक है। वक्त आ गया है, हमें अपने ऊपर हुए अत्याचारों का बदला सरकार से गिन-गिन कर लेना है, वह तभी संभव है जब तक हम अपने संघर्षो के साथियों का साथ देकर सरकार बनवाने का काम करेंगे। कार्यकर्ताओं का यह हुजूम प्रमाण है कि आने वाला समय प्रसपा का है। सम्मेलन की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने किया वहीं सम्मेलन देवनाथ यादव के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर लालचन्द यादव बाबूजी, मनीष यादव, वसीसिद्दकी मुमताज अहमद, मौलाना अजमल, देवनाथ यादव, रामलखन यादव, बालचन्द चौहान, डा राजेन्द्र यादव, दलसिंगार यादव, सुरेन्द्र प्रदीप कुमार यादव, वंशराज उर्फ वंशु आदि समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)