एंटी रोमियो टीम ने दो मनचलो को किया गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट—अशोक जायसवाल

बलिया। जनपद के हल्दी थाना के थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में एंटी रोमियो टीम ने युवतियों पर बुरी नजर रखने वाले दो मनचलो को अपने गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने दोनों को सम्बंधित धारा में चालान कर दिया।

पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा के निर्देशन में जनपद में मिशन नारी सशक्तिकरण के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्दी थानाध्यक्ष आर के सिंह मय हमराही व एंटी रोमियो दल के साथ गुरुवार को संदिग्ध व्यक्ति /वाहनों की सघन रूप से जांच कर रहे थे। इसी दौरान महिलाओं व युवतियों पर फब्तियां कसने वाले दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोहेल रजक पुत्र शिव जी राम व ओमप्रकाश गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार उक्त दोनों आरोपी बाजार में महिलाओं व युवतियों पर बुरी नजर रखते थे तथा आती-जाती बच्चियों पर फब्तियां कसने का कार्य करते थे। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बन्धित धारा में कार्रवाई करते हुए उनका न्यायालय चालान कर दिया। मनचलों को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष हल्दी के अलावा उ0नि0 अमरजीत यादव, का0 प्रवेश चौहान, धन्नजय यादव, रि0का0 विनय कुमार सिंह व म0का0 अंजू गौतम शामिल रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)