आजमगढ़: न्यायालय का आदेश पुलिस के ठेंगे पर

Youth India Times
By -
0

स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण कार्य करा रही बिलरियागंज पुलिस
रिपोर्ट- सर्वेश पांडेय 
आजमगढ़। न्यायालय से मिले स्थगनादेश के बावजूद बिलरियागंज पुलिस का संरक्षण पाकर एक पक्ष द्वारा जबरन विवादित भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस कृत्य को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि न्यायालय का आदेश पुलिस के ठेंगे पर।
बताते हैं कि बिलरियागंज थाना क्षेत्र के देवा बिंदवल ग्रामसभा निवासी रामकेवल बनाम बाबूलाल के बीच चल रहा भूमि विवाद सिविल जज सीनियर डिविजन के न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में विद्वान न्यायाधीश द्वारा यथास्थिति कायम रखते हुए स्थगन आदेश जारी किया गया है। न्यायालय द्वारा मौके पर भेजे गए अमीन द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किए गए नक्शे में विवादित भूमि पर भवन के नींव का निर्माण होना दर्शाया गया है। इस मामले में 25 जून को बिलरियागंज थानाप्रभारी द्वारा न्यायालय को प्रेषित की गई रिपोर्ट में निर्माण कार्य रोके जाने की बात कही गई है। इसके बावजूद बुधवार को एक पक्ष द्वारा उक्त विवादित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी सूचना दी गई लेकिन निर्माण कार्य करा रहे लोगों पर इसका कोई असर नहीं। इस मामले में न्यायालय आदेश की अवहेलना किए जाने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। विवादित भूमि पर निर्माण कराए जाने को लेकर स्थानीय लोग पुलिस कार्यवाही पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)