बस में सवार होकर पहुंचे सपा समर्थक सदस्य, भाजपा ने किया हंगामा

Youth India Times
By -
0

Report- Ashok Jaiswal

बलिया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बलिया में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हो गया। कुल 58 जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। मतदान शुरू होते ही निजी बस में सवार होकर सपा समर्थक सदस्यों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे। बस के कलेक्ट्रेट को पहुंचते ही भाजपा समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसे देख सपा समर्थक भी बीच में आ गए। पुलिस ने किसी तरीके से बीच-बचाव कर सदस्यों को अंदर गेट तक पहुंचाया। इस दौरान भाजपाई सदस्यों की प्रमाणिकता को लेकर के आपत्ति करते रहे। बस में सवार होकर के एक साथ लगभग दो दर्जन के करीब सपा समर्थक सदस्यों के पहुंचने से भाजपा के खेमे में हड़कंप मचा रहा।
मतदान को लेकर के सुबह आठ बजे से ही भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनको मुख्य मार्ग पर ही रोक रखा था। मुख्य मार्ग पर एक तरफ भाजपाइयों तो दूसरी तरफ सपाइयों ने डेरा डाल रखा है। किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)