एंबुलेंस ने छः लोगों को रौंदा, एक की मौत, पांच गंभीर

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-अशोक जायसवाल
बलिया। जनपद के इंदरपुर और चिलकहर के पास बलिया-रसड़ा मार्ग के पहाड़पुर के सामने शुक्रवार देर रात बलिया से मऊ जा रही एंबुलेंस ने छः लोगों को रौंद दिया। दुर्घटना में जहां एक की मौत हो गई वहीं पांच अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों के बताया कि मृतक राजा भारती (22) पुत्र रामाशीष नरांव का निवासी था। तेज गति से जा रही एंबुलेंस की चपेट में छह लोगों के आने के बाद काफी देर तक दुर्घटनास्थल पर चीख पुकार मची रही। वहीं सुबह मृतक के परिजनों ने मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया तो मौके पर लोगों को पुलिस और प्रशासन के लोग भी समझाने के लिए पहुंचे। वहीं मार्ग जाम होने से वाहनों की कतार दूर तक लग गई। परिजनों की मांग है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 
शुक्रवार की देर रात बलिया से मऊ की ओर एक एंबुलेंस रेज रफ्तार से जा रही थी। तेज गति की एंबुलेंस रसड़ा मार्ग के पास पहाड़पुर के सामने पहुंची तो वहां मौजूद कई लोगों को रौंदती हुई दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई तो आनन फानन स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जबकि इस दौरान एक युवक ने अधिक खून बह जाने की वजह से दम तोड़ दिया। रात में ही हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं दूसरी ओर हादसे में एंबुलेंस चालक को भी चोट आई है।
दरअसल शुक्रवार की देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम देख कर लौट रहे छह लोग सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान बलिया से मऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट एंबूलेंस रौंदते हुये आगे निकल गयी जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी पांच लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। घायलों में दो लोगों की हालत नाजुक बनी हूई है। हादसा शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। उस समय पहाड़पुर से कुछ लोग अपने घर की ओर पैदल और कुछ सायकिल से जा रहे थे। हादसे के बाद आनन फानन सभी घायलों को चिलकहर स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां से घायलों को रेफर कर दिया गया। जहां मऊ ले जाते समय राजा भारती निवासी नरांव थाना गड़वार की मौत हो गयी।
घायलों मे राजेश (25), देवेन्द्र यादव (30), अनीस यादव (26), मुकेश कुमार (26) निवासी अमदौर व हृदयानंद यादव (35) निवासी पहाड़पुर गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला चिकित्सालय में भरती कराया गया है। जहां गंभीर रूप से जख्घ्मी राजेश निवासी अमदौर को मऊ में भर्ती कराया गया है। संवरा चैकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह एंबुलेंस और चालक को हिरासत मे लेकर कानूनी कार्यवाही कर रहे हैं। बताया गया कि सभी पूर्व मंत्री घूरा राम के पुण्यतिथि कार्यक्रम के भण्डारे से लोग लौट रहे थे। वहीं रात में ही ब्लाक प्रमुख चिलकहर आदित्य गर्ग व डाक्टर संतोष कुमार ने घायलों को अस्पताल भेजा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)