आजमगढ़: प्रमोद यादव ने ली ब्लाक प्रमुख पद की शपथ

Youth India Times
By -
0


आजमगढ़। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को आज दोपहर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जा गई। शपथ के क्रम में सदर विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के भतीजे प्रमोद यादव सहित साथ पूर्व सांसद रमाकांत यादव बहू अर्चना यादव ने फूलपुर ब्लाक प्रमुख पद की शपथ ली। 
शपथ समारोह के पहली पाली में अनुराग सिंह सोनू ने पल्हना, संदीप पटेल ने हरैया, पूजा यादव ने कोयलसा, जसवंत शर्मा ने मार्टिनगंज, शशिकला ने मेहनगर, शाहिना ने अहरौरा, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के भतीजे प्रमोद यादव ने पल्हनी ब्लाक प्रमुख पद पर शपथ ली। जबकि फूलपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर पूर्व सांसद रमाकांत यादव की बहू अर्चना यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख बलवंत यादव की मां फिरती देवी ने मिर्जापुर, उर्मिला ने बिलरियागंज, अमला देवी ने लालगंज ब्लाक प्रमुख पद की शपथ ली। सरिता सिंह ने सठियांव ब्लाक प्रमुख पद की शपथ ली। पल्हनी ब्लॉक पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, सदर विधानसभा अध्यक्ष हरीशचंद्र यादव, बृजेश सिंह, संजन तिवारी, अखिलेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे। बता दें कि अन्य ब्लाक प्रमुखों का शपथ ग्रहण जारी रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)