आजमगढ़ : पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि से नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि होने से नाराज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ठेकमा बाजार में शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं में उमेश सरोज ने कहा भाजपा सरकार में लगातार पेट्रोल और डीजल समेत दूसरी जरूरत की सामग्री महंगी होती जा रही है। इससे आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। यदि भाजपा सरकार डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध स्वरूप धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस महंगाई में किसान इतना महंगा डीजल खरीदेगा तो खेती कैसे कर पाएगा। किसानों को अपने फसलों की सिचाई के लिए हर समय डीजल की आवश्यकता पड़ती है। डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि करना सरकार की किसान विरोधी मानसिकता को जाहिर करता है। इसमें रिकू चैहान, रामरातन सरोज, बृजेश सरोज, प्रिस, सुरेश आदि रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)